lifestyle – Loktantra Media https://loktantramedia.com National News Portal Fri, 12 Dec 2025 10:07:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://loktantramedia.com/wp-content/uploads/2025/09/cropped-loktantra-media-512x512-1-32x32.png lifestyle – Loktantra Media https://loktantramedia.com 32 32 रूखे और कमजोर बालों के लिए आयुर्वेदिक विंटर हेयर ऑयल, जानें फायदे और उपयोग का तरीका https://loktantramedia.com/2025/12/12/ayurvedic-winter-hair-oil-for-dry-and-weak-hair-learn-about-its-benefits-and-how-to-use-it/ https://loktantramedia.com/2025/12/12/ayurvedic-winter-hair-oil-for-dry-and-weak-hair-learn-about-its-benefits-and-how-to-use-it/#respond Fri, 12 Dec 2025 10:07:00 +0000 https://loktantramedia.com/?p=3342

सर्दियों के मौसम में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। तापमान गिरने के कारण बाल अक्सर रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ पारंपरिक तरीकों से तैयार किए गए पोषक तेलों के इस्तेमाल को बेहद प्रभावी मानते हैं, क्योंकि इस मौसम में स्कैल्प और बाल पोषक तत्वों को तेजी से सोखते हैं।

इसी के मद्देनज़र पारंपरिक और आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एक विशेष विंटर हेयर ऑयल इन दिनों चर्चा में है। यह तेल बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने, मजबूती लाने और प्राकृतिक चमक लौटाने में मदद करता है।

कौन-कौन सी सामग्री है असरदार और क्यों?

नारियल तेल – बालों को गहराई से पोषण देता है और प्रोटीन लॉस से बचाता है।

सरसों तेल – ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है।

कैस्टर ऑयल – रिसिनोलिक एसिड की मौजूदगी इसे हेयर ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद बनाती है।

आंवला – विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत और शाइनी बनाते हैं।

कढ़ी पत्ता – बाल झड़ना कम करता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या घटाता है।

प्याज – सल्फर बालों की जड़ों को रिवाइटलाइज करता है और हेयर फॉल रोकता है।

मेथी दाना – प्रोटीन से भरपूर, डैंड्रफ और बाल टूटने की समस्या कम करता है।

कलौंजी – एंटीफंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव करते हैं।

कैसे तैयार करें यह स्पेशल हेयर ऑयल?

रिपोर्ट के अनुसार, तेल तैयार करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

100 मिली नारियल तेल, 50 मिली सरसों तेल और 50 मिली कैस्टर ऑयल को बर्तन में धीमी आंच पर गर्म करें।

इसमें 2 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, 10–12 कढ़ी पत्ते और बारीक कटा एक छोटा प्याज डालें।

मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए।

इसके बाद 2 चम्मच सूखा आंवला पाउडर डालकर 2 मिनट और पकाएं।

ठंडा होने पर मिश्रण को छानकर साफ बोतल में भर लें।

इसे ठंडी जगह पर स्टोर करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

सप्ताह में 2–3 बार तेल लगाएं।

रात को हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज कर पूरे बालों में लगाएं।

सुबह गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

नियमित उपयोग से लगभग एक महीने में बालों की ग्रोथ, मजबूती और घनापन बढ़ने के परिणाम देखे जा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

स्कैल्प सेंसिटिव हो तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

गर्म तेल को सीधे सिर पर न लगाएं, ठंडा होने के बाद ही उपयोग करें।

एलर्जी वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।

(साभार)

]]>
https://loktantramedia.com/2025/12/12/ayurvedic-winter-hair-oil-for-dry-and-weak-hair-learn-about-its-benefits-and-how-to-use-it/feed/ 0
सर्दियों में बार-बार होती है खांसी-जुकाम की समस्या? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा https://loktantramedia.com/2025/11/03/do-you-suffer-from-coughs-and-colds-frequently-during-winter-then-practice-these-yoga-poses-to-benefit/ https://loktantramedia.com/2025/11/03/do-you-suffer-from-coughs-and-colds-frequently-during-winter-then-practice-these-yoga-poses-to-benefit/#respond Mon, 03 Nov 2025 12:00:49 +0000 https://loktantramedia.com/?p=2086

सर्दियों में तापमान गिरते ही सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। गला बैठना, नाक बहना, ठंड लगना और खांसी-जुकाम इन दिनों आम हो जाता है। ऐसे वक्त में सिर्फ दवा लेना काफी नहीं, शरीर की इम्युनिटी को भीतर से मजबूत रखना भी ज़रूरी है। योगासन इस दिशा में बहुत प्रभावी माने जाते हैं। सही योगाभ्यास सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और श्वसन तंत्र पर होने वाले मौसमी प्रेशर को कम करते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जो लोग ठंड के मौसम में नियमित रूप से प्राणायाम और कुछ बेसिक आसन करते हैं, उन्हें खांसी-जुकाम, साइनस, जकड़न और सांस फूलने जैसी परेशानियों में राहत मिलती है।

कौन-से आसन इस मौसम में बेहद फायदेमंद

अनुलोम-विलोम
नाक की दोनों नाड़ियों को संतुलित करता है, बंद नाक और साइनस में आराम देता है तथा ठंड से होने वाली चिपचिपाहट कम करता है।

कपालभाति
फेफड़ों से जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और श्वसन तंत्र क्लीन रहता है।

भ्रामरी प्राणायाम
सर्दी की वजह से होने वाली बेचैनी और बैक-टू-बैक खांसी के अटैक में राहत देता है। मानसिक तनाव भी कम करता है।

सेतुबंधासन
छाती को खोलता है और सांस लेने की क्षमता को सहज बनाता है। ठंड से जकड़न और बलगम में फायदा मिलता है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन
शरीर में हीट जनरेट करता है, टॉक्सिन रिलीज करता है और इम्युनिटी बूस्ट करता है। संक्रमण से बचाव में उपयोगी है।

(साभार)

]]>
https://loktantramedia.com/2025/11/03/do-you-suffer-from-coughs-and-colds-frequently-during-winter-then-practice-these-yoga-poses-to-benefit/feed/ 0
क्या सच में हेलमेट पहनने से झड़ते हैं बाल? जानिए हकीकत https://loktantramedia.com/2025/09/17/does-wearing-a-helmet-really-cause-hair-loss-find-out-the-truth/ https://loktantramedia.com/2025/09/17/does-wearing-a-helmet-really-cause-hair-loss-find-out-the-truth/#respond Wed, 17 Sep 2025 10:36:55 +0000 https://loktantramedia.com/?p=632

आज के समय में बालों का झड़ना आम समस्या बन चुकी है। खराब खान-पान, तनाव और बिगड़ी हुई दिनचर्या इसके बड़े कारण हैं। लेकिन अक्सर लोग यह भी कहते हैं कि हेलमेट पहनने की वजह से बाल झड़ते हैं या गंजापन आता है। सुनने में यह अजीब लगता है कि जो हेलमेट सिर को सुरक्षा देता है, वही आपके बालों का दुश्मन बन सकता है। तो आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं।

क्या सच में हेलमेट से बाल झड़ते हैं?

हकीकत यह है कि हेलमेट बाल झड़ने का सीधा कारण नहीं है। बल्कि, हेलमेट पहनने से जुड़ी कुछ आदतें और लापरवाही हेयर फॉल को बढ़ावा दे सकती हैं।

क्यों बढ़ता है हेयर फॉल?

पसीना और गंदगी का जमाव
लंबे समय तक हेलमेट पहनने से सिर में पसीना जम जाता है। इससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं, जो हेयर फॉल को बढ़ाते हैं।

स्कैल्प को हवा न मिलना
टाइट और बंद हेलमेट स्कैल्प को सांस लेने नहीं देता। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

साफ-सफाई की कमी
धूलभरे या गंदे हेलमेट का इस्तेमाल स्कैल्प पर डैंड्रफ, खुजली और रैशेज का कारण बनता है, जिससे बाल झड़ते हैं।

खराब क्वालिटी की पैडिंग
सस्ते या नकली हेलमेट में लगी खराब फोम स्कैल्प पर एलर्जिक रिएक्शन कर सकती है और हेयर फॉल को बढ़ा देती है।

बालों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

हमेशा अच्छी क्वालिटी और साफ हेलमेट का इस्तेमाल करें।

हेलमेट पहनने से पहले बालों को बचाने के लिए कॉटन का स्कार्फ या सॉफ्ट कैप लगाएं।

समय-समय पर हेलमेट की सफाई करें।

बालों की मजबूती के लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और सही हेयर केयर अपनाएं।

लंबे समय तक हेयर फॉल की समस्या हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लें।

(साभार)

]]>
https://loktantramedia.com/2025/09/17/does-wearing-a-helmet-really-cause-hair-loss-find-out-the-truth/feed/ 0
अथर्व से चैताली तक जाने कुछ अनोखे बेबी नेम्स https://loktantramedia.com/2025/09/07/from-atharva-to-chaitali-know-some-unique-baby-names/ https://loktantramedia.com/2025/09/07/from-atharva-to-chaitali-know-some-unique-baby-names/#respond Sun, 07 Sep 2025 10:53:54 +0000 https://loktantramedia.com/?p=294

जब बच्चे के नाम की बात आती है तो माता-पिता अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कौन-सा नाम सबसे बेहतर होगा। नाम सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व और भविष्य से भी जुड़ा होता है। इसी वजह से आजकल लोग ऐसे नाम तलाशते हैं जो अनोखे हों, बदलते समय के साथ ट्रेंड में हों और सुनने में भी हटके लगें। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खास और यूनिक नाम, जो इस समय काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

लड़को के कुछ यूनिक नेम्स 

1. आरव (शांति)

2. अद्वैत  (अनोखा )

3. अथर्व (पवित्र और शुभ)

4. देवांश (दिव्य अंश)

5. एकांश (एकमात्र अंश या पूर्ण)

6. गगन (स्वतंत्रता और दिव्यता का प्रतीक)

7. इन्द्रजीत ( इंद्र को जीतने वाला  )

8. ओजस (जीवन शक्ति या उर्जा )

9. विहान (आशा और नई शुरुआत का प्रतीक )

10. विवान (जीवन से भरपूर)

लड़कियों के कुछ यूनिक नेम्स 

1. आध्या  (माता दुर्गा)

2. अवनि (पृथ्वी)

3. भव्या (माता पार्वती)

4. ईशा (देवी पार्वती)

5. चैताली  (चैत्र के महीने में जन्मी)

6. इनाया (भगवान का उपहार)

7. जानवी (माँ गंगा )

8. कश्वी (प्रकाशमान)

9. लीला (दिव्य खेल)

10. नम्रता (विनयशील)

11. ओमिषा (जन्म और मृत्यु की देवी )

12.रचिता (सृजनकर्ता)

13. त्विषा ( उज्जवल)

हर नाम की अपनी एक पहचान होती है। इसलिए जब भी आप कोई नाम चुनें, तो सोच-समझकर चुनें। साथ ही, अपने बच्चों को जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करें।  उनमें विनम्रता ज़रूर होनी चाहिए। वे सभी का सम्मान करना और इज़्ज़त देना जानें, यही असली पहचान है।

]]>
https://loktantramedia.com/2025/09/07/from-atharva-to-chaitali-know-some-unique-baby-names/feed/ 0