Sports – Loktantra Media https://loktantramedia.com National News Portal Thu, 23 Apr 2026 10:54:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://loktantramedia.com/wp-content/uploads/2025/09/cropped-loktantra-media-512x512-1-32x32.png Sports – Loktantra Media https://loktantramedia.com 32 32 आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/23/ipl-2026-match-between-mumbai-indians-and-chennai-super-kings-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/23/ipl-2026-match-between-mumbai-indians-and-chennai-super-kings-today/#respond Thu, 23 Apr 2026 10:54:27 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7316

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला 

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर है। रोहित चोट से उबर रहे हैं, जबकि धोनी के भी इस मैच से मैदान पर लौटने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।

टीमों की मौजूदा स्थिति

इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। छह मैचों में सिर्फ दो-दो जीत के साथ दोनों टीमें अंक तालिका में पिछड़ती नजर आ रही हैं। चेन्नई को चोटों ने खासा नुकसान पहुंचाया है, जबकि मुंबई लगातार सही संयोजन तलाशने में जुटी रही है। हालांकि, पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर मुंबई ने आत्मविश्वास जरूर हासिल किया है।

मुंबई की ताकत

मुंबई की बल्लेबाजी अब संतुलन में दिख रही है। मिडिल ऑर्डर में आक्रामकता आई है और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी ने टीम को मजबूती दी है। नए खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम के पास विकल्प भी बढ़े हैं, जो प्लेइंग इलेवन को और लचीला बनाता है।

चेन्नई की चुनौती

चेन्नई के लिए सबसे बड़ी समस्या टीम कॉम्बिनेशन है। प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने संतुलन बिगाड़ा है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर होगी, जिन्हें अहम मौकों पर प्रदर्शन करना होगा।

पिच और मौसम रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच इस सीजन थोड़ा अलग व्यवहार करती दिखी है। यहां औसत स्कोर लगभग 170-180 के बीच रहा है। स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है, जबकि ओस के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी
तारीख: 23 अप्रैल (गुरुवार)
स्थान: मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
लाइव प्रसारण: Star Sports नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/23/ipl-2026-match-between-mumbai-indians-and-chennai-super-kings-today/feed/ 0
आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/22/ipl-2026-match-between-lucknow-super-giants-and-rajasthan-royals-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/22/ipl-2026-match-between-lucknow-super-giants-and-rajasthan-royals-today/#respond Wed, 22 Apr 2026 09:36:15 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7280

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली हार के बाद दोनों जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में उतरेंगी।

लखनऊ और राजस्थान के बीच यह मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए वापसी का मौका भी होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ बेहतर रहा है। वहीं, इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले छह मुकाबलों में केवल दो जीत हासिल की है, जबकि चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

लखनऊ की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन का बल्ला भी खामोश रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पिछले मैच में महंगे ओवर डाले, हालांकि बाकी मैचों में उनका प्रदर्शन संतुलित रहा है। युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन खान अपेक्षा पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खासकर कोलकाता के खिलाफ मैच में मजबूत स्थिति के बावजूद टीम जीत नहीं सकी। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शिमरॉन हेत्मायर भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा ने टीम को मजबूती दी है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी:

मैच: लखनऊ सुपर जाएंट्स vs राजस्थान रॉयल्स
तारीख: 22 अप्रैल (बुधवार)
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
स्थान: इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीजन में आगे की राह तय करने में अहम साबित हो सकता है, जहां जीत के साथ आत्मविश्वास भी लौटेगा।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/22/ipl-2026-match-between-lucknow-super-giants-and-rajasthan-royals-today/feed/ 0
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/20/indian-premier-league-2026-match-between-mumbai-indians-and-gujarat-titans-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/20/indian-premier-league-2026-match-between-mumbai-indians-and-gujarat-titans-today/#respond Mon, 20 Apr 2026 10:59:29 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7234

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी मुंबई और गुजरात

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को यानी आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ मुंबई इंडियंस लगातार हार से जूझ रही है, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर खिसक चुकी मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती कड़ी है। गुजरात ने शुरुआती दो हार के बाद लगातार तीन जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

मुंबई की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे प्रमुख बल्लेबाज अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं, जिससे टीम का मध्यक्रम कमजोर नजर आया है। गेंदबाजी में भी टीम संघर्ष कर रही है, खासकर जसप्रीत बुमराह का अब तक विकेट न लेना चिंता का विषय बना हुआ है।

हालांकि टीम के लिए राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं गुजरात टाइटंस की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर रही है। हालांकि मिडिल ऑर्डर अभी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं बन पाया है, लेकिन टीम ने मुश्किल हालात में भी जीत दर्ज करने की क्षमता दिखाई है। गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/20/indian-premier-league-2026-match-between-mumbai-indians-and-gujarat-titans-today/feed/ 0
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/18/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-delhi-capitals-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/18/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-delhi-capitals-today/#respond Sat, 18 Apr 2026 06:46:19 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7182

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में शनिवार को यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खासा रोमांचक रहने की उम्मीद है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सभी की नजरें आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर टिकी होंगी, जिन्होंने इस सीजन मिडिल ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है।

मिडिल ओवर्स में पाटीदार का जलवा
टी20 क्रिकेट में आमतौर पर पावरप्ले और डेथ ओवर्स चर्चा में रहते हैं, लेकिन पाटीदार ने 6 से 16 ओवर के बीच अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.86 रहा है, जो लीग औसत (151.39) से काफी ज्यादा है। खास बात यह है कि उन्होंने मिडिल ओवर्स में 18 छक्के जड़े हैं, जबकि उनके बाकी टीममेट्स मिलकर 17 छक्के ही लगा पाए हैं। ऐसे में दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खिलाफ उनकी टक्कर देखने लायक होगी।

केएल राहुल पर भी रहेंगी निगाहें
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल अहम भूमिका में होंगे। पिछले सीजन उन्होंने बेंगलुरु में 93* रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। आरसीबी के खिलाफ उनका औसत 71.1 और स्ट्राइक रेट 144 है। हालांकि, हाल के समय में लेग स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी सामने आई है, जिसे आरसीबी भुनाने की कोशिश करेगी।

जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका में
आरसीबी के लिए जितेश शर्मा भी अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। टॉप ऑर्डर के अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन वह टीम के लिए एक मजबूत फिनिशर का काम कर सकते हैं। उनके साथ टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर हिटर्स टीम को मजबूती देते हैं।

पिच रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन पिछले मुकाबले में यहां धीमी पिच देखने को मिली थी, जहां गेंद रुककर आ रही थी और स्कोर कम रहा। ऐसे में इस मैच में पिच का व्यवहार अहम भूमिका निभा सकता है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

तारीख: 18 अप्रैल 2026 (शनिवार)
स्थान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
समय: दोपहर 3:30 बजे (टॉस 3:00 बजे)
प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

 

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/18/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-delhi-capitals-today/feed/ 0
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/17/indian-premier-league-2026-match-between-gujarat-titans-and-kolkata-knight-riders-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/17/indian-premier-league-2026-match-between-gujarat-titans-and-kolkata-knight-riders-today/#respond Fri, 17 Apr 2026 07:01:23 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7143

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को यानि आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने अब तक खेले पांच मैचों में चार में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा। ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी। बल्लेबाजी में रहाणे और अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस घरेलू मैदान पर आत्मविश्वास के साथ उतरने वाली है। टीम ने चार में से दो मुकाबले जीते हैं। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा टीम की ताकत हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/17/indian-premier-league-2026-match-between-gujarat-titans-and-kolkata-knight-riders-today/feed/ 0
आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर https://loktantramedia.com/2026/04/16/ipl-2026-big-blow-for-csk-fast-bowler-khaleel-ahmed-ruled-out-of-entire-season-due-to-injury/ https://loktantramedia.com/2026/04/16/ipl-2026-big-blow-for-csk-fast-bowler-khaleel-ahmed-ruled-out-of-entire-season-due-to-injury/#respond Thu, 16 Apr 2026 10:10:23 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7123

रिप्लेसमेंट की तलाश में सीएसके, कई खिलाड़ियों पर नजर

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस नुकसान ने टीम की गेंदबाजी को कमजोर कर दिया है, खासकर तब जब टीम टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह झटका ऐसे समय आया है जब टीम अपना प्रदर्शन सुधारने में जुटी है। खलील अहमद ने इस सीजन में अब तक सभी मैच खेले थे और टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उनकी दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। गेंदबाजी के दौरान दर्द बढ़ने पर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। अब मेडिकल रिपोर्ट में उनकी चोट को गंभीर बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह ग्रेड-2 की चोट है, जिससे उबरने में करीब 10 से 12 सप्ताह लग सकते हैं। ऐसे में उनका आईपीएल के बाकी मुकाबलों में खेलना संभव नहीं है।

गेंदबाजी पर पड़ा असर
खलील के बाहर होने से टीम के तेज गेंदबाजी विकल्प सीमित हो गए हैं। अब मुकेश चौधरी जैसे गेंदबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है, लेकिन डेथ ओवरों में अनुभव की कमी टीम के लिए चिंता का विषय है।

नए संयोजन की चुनौती
टीम मैनेजमेंट को अब एक बार फिर नया संतुलन बनाना होगा। हाल के मैचों में जो संयोजन बेहतर दिख रहा था, वह खलील के बाहर होने से बिगड़ गया है।

रिप्लेसमेंट की तलाश
फिलहाल टीम ने किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं। भारतीय विकल्पों में आकाश मधवाल और चेतन साकरिया शामिल हो सकते हैं।

वहीं विदेशी विकल्प के तौर पर फजलहक फारूकी, गेराल्ड कोएत्जी और शॉन एबॉट जैसे गेंदबाजों पर भी नजर रखी जा रही है।

आगे की चुनौती
सीएसके को अपने अगले मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। ऐसे में टीम के लिए गेंदबाजी संयोजन मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/16/ipl-2026-big-blow-for-csk-fast-bowler-khaleel-ahmed-ruled-out-of-entire-season-due-to-injury/feed/ 0
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज  https://loktantramedia.com/2026/04/15/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-lucknow-super-giants-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/15/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-lucknow-super-giants-today/#respond Wed, 15 Apr 2026 11:03:31 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7096

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा आज हाई-वोल्टेज मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में बुधवार को यानि आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। शानदार बल्लेबाजी फॉर्म में चल रही आरसीबी की नजरें जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी, जबकि लखनऊ टीम वापसी की तलाश में उतरेगी।

आईपीएल 2026 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। आरसीबी इस समय छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है और टीम का प्रदर्शन अब तक संतुलित रहा है। बल्लेबाजी में टीम ने जबरदस्त दमखम दिखाया है, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं। इन खिलाड़ियों के आक्रामक स्ट्राइक रेट ने आरसीबी को इस सीजन में सबसे खतरनाक बल्लेबाजी इकाइयों में शामिल कर दिया है। टीम ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। हालांकि गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं और जोश हेजलवुड के खेलने पर संशय बना हुआ है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति कुछ कमजोर नजर आ रही है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हालांकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और अन्य गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजी अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। कप्तान ऋषभ पंत सहित टीम के बल्लेबाज लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी, जहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। वहीं, लखनऊ के लिए यह मुकाबला अपनी कमजोरियों को दूर कर वापसी करने का अहम मौका होगा।

यह मुकाबला 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/15/ipl-2026-match-between-royal-challengers-bangalore-and-lucknow-super-giants-today/feed/ 0
आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/14/ipl-2026-match-between-chennai-super-kings-and-kolkata-knight-riders-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/14/ipl-2026-match-between-chennai-super-kings-and-kolkata-knight-riders-today/#respond Tue, 14 Apr 2026 11:55:15 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7063

संजू सैमसन की फॉर्म से CSK को बढ़त, KKR पहली जीत के लिए बेताब

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में मंगलवार को यानि आज एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां अंक तालिका में निचले पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें जीत की तलाश में हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उस मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी फॉर्म में वापसी सीएसके के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला अब तक खामोश रहा है, और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर भी अटकलें तेज हैं। चोट के कारण बाहर चल रहे धोनी के इस मैच में खेलने को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। पिछले मुकाबले में टीम जीत के करीब पहुंची थी, लेकिन अंत में मैच हाथ से निकल गया। कप्तान अजिंक्य रहाणे और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रिंकू सिंह से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

गेंदबाजी में सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा, जो टीम संयोजन को प्रभावित कर सकता है।

यह मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है। ऐसे में दोनों टीमों की रणनीति इस पिच को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जीत उन्हें टूर्नामेंट में वापसी का मौका दे सकती है।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/14/ipl-2026-match-between-chennai-super-kings-and-kolkata-knight-riders-today/feed/ 0
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/13/indian-premier-league-2026-match-between-rajasthan-royals-and-sunrisers-hyderabad-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/13/indian-premier-league-2026-match-between-rajasthan-royals-and-sunrisers-hyderabad-today/#respond Mon, 13 Apr 2026 10:34:32 +0000 https://loktantramedia.com/?p=7021

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है। एक तरफ जहां राजस्थान अजेय रहते हुए शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, वहीं हैदराबाद की टीम इस मैच के जरिए वापसी की कोशिश में होगी।

मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में लगातार चार जीत दर्ज की हैं। टीम की सफलता में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने पावरप्ले में विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। वहीं, तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने टीम को स्थिरता प्रदान की है।

कप्तान रियान पराग की अगुवाई में मध्यक्रम को अब तक ज्यादा चुनौती नहीं मिली है, लेकिन सीमित मौकों में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। गेंदबाजी में भी टीम ने पिछले सीजन के मुकाबले काफी सुधार किया है, जिससे वह इस बार संतुलित और खतरनाक टीम के रूप में उभरी है।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम चार में से तीन मुकाबले हारकर अंक तालिका में पीछे चल रही है। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर तेज शुरुआत की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी शुरुआती मैच के बाद लय में नजर नहीं आए हैं।

टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है, जिन्होंने चार पारियों में 184 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की है। हालांकि, गेंदबाजी सनराइजर्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/13/indian-premier-league-2026-match-between-rajasthan-royals-and-sunrisers-hyderabad-today/feed/ 0
आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज https://loktantramedia.com/2026/04/10/ipl-2026-match-between-rajasthan-royals-and-royal-challengers-bangalore-today/ https://loktantramedia.com/2026/04/10/ipl-2026-match-between-rajasthan-royals-and-royal-challengers-bangalore-today/#respond Fri, 10 Apr 2026 10:32:24 +0000 https://loktantramedia.com/?p=6933

जायसवाल-सूर्यवंशी की फॉर्म से राजस्थान मजबूत, आरसीबी की नजर जीत पर

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। एक ओर राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में है, तो दूसरी ओर आरसीबी संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर चुनौती पेश करने को तैयार है।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत पर खास नजर रहेगी, जहां यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी लगातार तेज और प्रभावी शुरुआत दिला रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की क्षमता दिखाई है, जिससे टीम को मजबूत आधार मिलता है। पिछले मैच में सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने खासा ध्यान खींचा था।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी बेहतरीन संतुलन के साथ मैदान में उतरेगी। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और लगातार उपयोगी पारियां खेल रहे हैं। उनके साथ शीर्ष क्रम में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को मजबूती देते हैं। मध्यक्रम में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड टीम को गति देने में सक्षम हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो आरसीबी के गेंदबाजों ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। जैकब डफी ने अपनी सटीक गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी है, जबकि क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने मध्य ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया है। दूसरी ओर, राजस्थान के गेंदबाज भी योजनाबद्ध तरीके से गेंदबाजी करते हुए टीम को संतुलन प्रदान कर रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

 

]]>
https://loktantramedia.com/2026/04/10/ipl-2026-match-between-rajasthan-royals-and-royal-challengers-bangalore-today/feed/ 0